जापानी भाषा
पूर्व एशियाई भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
जापानी भाषा (जापानी : 日本語 नीहोंगो) जापान देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। द्वितीय महायुद्ध से पहले कोरिया, ताइवान और साख़ालिन में भी जापानी बोली जाती थी। अब भी कोरिया और फार्मोसा में जापानी जाननेवालों की संख्या पर्याप्त है, परंतु धीरे -धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही है। भाषाविद् इसे 'अश्लिष्ट-योगात्मक भाषा' मानते हैं। जापानी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में नहीं आती। भाषाविद् इसे स्वयं के जापानी भाषा-परिवार में रखते हैं (कुछ इसे जापानी-कोरियाई भाषा-परिवार में मानते हैं)। ये दो लिपियों के मिश्रण में लिखी जाती हैं : कांजी लिपि (चीन की चित्र-लिपि) और काना (लिपि) (अक्षरी लिपि जो स्वयं चीनी लिपि पर आधारित है)। इस भाषा में आदर-सूचक शब्दों का एक बड़ा तंत्र है और बोलने में "पिच-सिस्टम" ज़रूरी होता है। इसमें कई शब्द चीनी भाषा से लिये गये हैं।
जापानी | ||||
---|---|---|---|---|
日本語 नीहोंगो | ||||
"नीहोंगो" ("जापानी") in जापानी लेखन पद्धति | ||||
उच्चारण | /nihoɴɡo/: [ɲihoŋɡo], [ɲihoŋŋo] | |||
बोलने का स्थान | जापान | |||
समुदाय | Japanese (Yamato) | |||
मातृभाषी वक्ता | 12,50,00,000 (2010) | |||
भाषा परिवार |
Japonic
| |||
लिपि |
| |||
राजभाषा मान्यता | ||||
मान्य अल्पसंख्यक भाषा | ||||
नियंत्रक संस्था | कोई संगठन नहीं | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-1 | ja | |||
आइएसओ 639-2 | jpn | |||
आइएसओ 639-3 | jpn | |||
भाषावेधशाला | 45-CAA-a | |||
| ||||
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
जापानी भाषा किस भाषा कुल में सम्मिलित है इस संबंध में अब तक कोई निश्चित मत स्थापित नहीं हो सका है। परंतु यह स्पष्ट है कि जापानी और कोरियाई भाषाओं में घनिष्ठ संबंध है और आजकल अनेक विद्वानों का मत है कि कोरियाई भाषा अलटाइक भाषाकुल में सम्मिलित की जानी चाहिए। जापानी भाषा में भी उच्चारण और व्याकरण संबंधी अनेक विशेषताएँ है जो अन्य अलटाइक भाषाओं के समान हैं परंतु ये विशेषताएँ जापानी भाषा को अलटाइक भाषाकुल में डालने के लिए काफ़ी नहीं हैं। हाइकु इसकी प्रमुख काव्य विधा है।