डायने लेन
From Wikipedia, the free encyclopedia
डायने लेन (जन्म: 22 जनवरी 1965) एक अमेरिकी फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म और लालन-पालन न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। लेन ने पहली बार जॉर्ज रॉय हिल की वर्ष 1979 में आई फ़िल्म ‘अ लिटल रोमैंस ’ में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने सर लॉरेंस ऑलिवियर के साथ अभिनय का जौहर दिखाया. जल्द ही उन्हें ‘टाइम ’ पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर स्थान दिया गया।
डायने लेन | |
---|---|
जन्म |
22 जनवरी 1965[1][2][3][4][5][6][7][8] न्यूयॉर्क नगर[9] |
नागरिकता | संयुक्त राज्य अमेरिका |
पेशा | अभिनयशिल्पी, मॉडल, फिल्म अभिनेता, टेलीविज़न अभिनेता, ध्वनि कलाकार, मंच अभिनेता[10] |
जीवनसाथी | जोश ब्रोलिन |
लेन ने तीन दशकों तक फ़िल्मों में काम किया और कई प्रसिद्ध फ़िल्मों में दिखाई पड़ीं, जिनमें वर्ष 2002 की फ़िल्म ‘अनफेथफुल ’ भी शामिल है और इसके लिए उन्हें अकेडमी अवार्ड, गोल्डेन ग्लोब्स अवॉर्ड तथा स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड का नामांकन मिला। लेन को 2003 में आई उनकी फ़िल्म ‘अंडर द टस्कैन सन ’ के लिए भी बेहद लोकप्रियता मिली।
उन्होंने क्रिस्टोफ़र लैम्बर्ट से शादी रचाई और उन्हें एक बेटी एलीनर जैसमिन लैम्बर्ट हुई। एक लंबे अलगाव के बाद इस जोड़ी में वर्ष 1994 में तलाक हो गया और 15 अगस्त 2004 को उन्होंने अभिनेता जॉश ब्रॉलिन से शादी कर ली।