बराकर नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
बराकर नदी (अंग्रेज़ी: Barakar River) भारत के झारखण्ड और पश्चिम बंगाल राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह दामोदर नदी की एक प्रमुख उपनदी है। बराकर नदी छोटा नागपुर पठार में झारखण्ड राज्य के पदमा गाँव में उत्पन्न होती है। लगभग 225 किमी का मार्ग तय कर, अपने दक्षिणी भाग में पश्चिम बंगाल और झारखण्ड की सीमा पर बहती हुई, यह आसनसोल के पश्चिम में स्थित डिशरगढ़ में दामोदर नदी में विलय हो जाती है। बराकर की दो मुख्य उपनदियाँ हैं - उसरी नदी और बरसोती नदी। इनके अतिरिक्त लगभग पन्द्रह अन्य छोटी-बड़ी धाराएँ बराकर में विलय होती हैं।[1][2]
सामान्य तथ्य बराकर नदी Barakar Riverবরাকর নদী, स्थान ...
बराकर नदी Barakar River বরাকর নদী | |
---|---|
बरानो, हज़ारीबाग ज़िला, झारखण्ड में बराकर नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | झारखण्ड, पश्चिम बंगाल |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | छोटा नागपुर पठार |
• स्थान | पदमा, हज़ारीबाग ज़िला, झारखण्ड |
नदीमुख | दामोदर नदी |
• स्थान |
डिशरगढ़, आसनसोल, पश्चिम बर्धमान ज़िला, पश्चिम बंगाल |
• निर्देशांक |
23.69°N 86.80°E / 23.69; 86.80 |
लम्बाई | 225 कि॰मी॰ (140 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | उसरी नदी |
• दाएँ | बरसोती नदी |
बंद करें