मुम्बई
महाराष्ट्र की राजधानी एवं जनपद / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुंबई (अंग्रेजी: Mumbai), जिसका पुराना नाम बम्बई (Bombay बॉम्बे) था(१९९५ तक), भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। सन् २०१८ में यह दिल्ली के बाद जनगणना की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा शहर था। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार बृहन्मुम्बई महानगरपालिका द्वारा प्रशासिक क्षेत्र के अधीन १.२५ करोड़ और मुम्बई महानगरीय क्षेत्र में २.३ करोड़ लोग बसे हुए थे। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम आर्थिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र भी है, जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में ५% की भागीदारी है। मुंबई को भारत का मैनहटन,कहा जाता है।[3] यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का २५%, नौवहन व्यापार का ४०%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का ७०% भागीदार है।[4][5] मुंबई को भारत का न्यूयॉर्क भी कहा जाता है।[6]
आमची मुंबई Mumbai | |
---|---|
महानगर | |
मुंबई (मराठी) | |
ऊपर से, बाएँ से दाएँ: बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु, गेटवे ऑफ़ इन्डिया, ताजमहल पैलेस, छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन पॉइंट की ईमारतें, रात्रि में दक्षिण मुंबई | |
निर्देशांक: 18.98°N 72.83°E / 18.98; 72.83 | |
देश | भारत |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | मुम्बई शहर ज़िला |
स्थापना | १५०७ |
नाम स्रोत | मुम्बादेवी |
शासन | |
• प्रणाली | महानगर पालिका |
• सभा | बृहन्मुंबई महानगरपालिका |
जनसंख्या (२०११) | |
• महानगर | 1,24,42,373 |
• दर्जा | २ स्थान पर (२०१९-२०) |
• महानगर | 1,84,14,288 |
वासीनाम | मुंबईकर |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | मराठी[1] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 400 001 से 400 107 |
दूरभाष कोड | +91-22 |
वाहन पंजीकरण |
|
एचडीआई (2013) | 0.846[2] (बहुत ज्यादा) |
सकल घरेलु उत्पाद | 400 बिलियन यु.एस डॉलर |
वेबसाइट | mumbaicity |
इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भूखण्ड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुंबई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुंबई ही आते हैं, इसलिए मुंबई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। गोपाल Archived 2023-01-20 at the वेबैक मशीन मुम्बई को सपनों का शहर भी कहा जाता है।
मुम्बई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है।[7] भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यावसायिक अर्पाच्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करता है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुम्बई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। मुंबई महानगरपालिका में कुल 227 नगरसेवक है। मुंबई महानगरपालिका पूरे विश्व में पैसों के मामले में सबसे अधिक महानगरपालिका माना जाता है।[8]