मैराथन
From Wikipedia, the free encyclopedia
मैराथन लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता है जिसकी आधिकारिक दूरी 42.195 किलोमीटर (26 मील और 385 गज) है, यह आमतौर पर सड़क दौड़ के तौर पर दौड़ी जाती है। यह दौड़ यूनानी सैनिक फ़िडिप्पिडिस की एक हरकारे के तौर पर मैराथन के युद्ध(इसी से दौड़ का नाम पड़ा) से एथेंस तक की दौड़ की याद में स्थापित की गई थी। इस किंवदंती की सच्चाई में शक है,[1] हेरोडोटस के वृत्तांत में खास तौर पर विरोधाभास मिलता है।[2]
यह सम्पूर्ण पृष्ठ या इसके कुछ अनुभाग हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषा(ओं) में भी लिखे गए हैं। आप इनका अनुवाद करके विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
1896 के ओलंपिक खेल में मैराथन एक नायाब दौड़ थी, हालाँकि दूरी का मानकीकरण 1921 तक ही हो पाया। पूरी दुनिया में हर साल 500 मैराथन आयोजित होते हैं, इनमें अधिकांश धावक शौकिया होते हैं। बड़े मैराथनों में दसियों हज़ारों धावक भी हो सकते हैं।[3]