सामी भाषाएँ (यूरोप)
From Wikipedia, the free encyclopedia
मध्य-पूर्व की सेमेटिक भाषाओं के लिए, सामी भाषा-परिवार देखें।
सामी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Sami languages) उत्तरी यूरोप में उत्तरी फ़िनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और सुदूर पश्चिमोत्तरी रूस में बोली जाने वाली यूराली भाषाओं का एक समूह है। अक्सर ग़लती से इन सभी भाषाओं को एक ही भाषा समझा जाता है। इन भाषाओं को सामी लोग बोलते हैं, जिन्हें यूरोप में 'लैप्प' भी कहा जाता था, जिस वजह से इन भाषाओं को भी 'लैप्प भाषाएँ' कहा जाता था। वर्तमान युग में 'लैप्प' शब्द अपमानजनक माना जाता है इसलिए इन्हें 'सामी भाषाएँ' ही कहते हैं। उत्तरी सामी भाषा सभी सामी भाषाओं में से सबसे ज्यादा बोली जाती है और 75% सामी लोग इसी भाषा को बोलते हैं।[1]