सामीती लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
सामीती लोगों से असम्बंधित उत्तरी यूरोप (विशेषकर फ़िनलैंड) के सामी लोगों के लिए के लिए, सामी लोग देखें।
सामीती लोग (अंग्रेज़ी: Semitic, सेमेटिक) मध्य पूर्व से उत्पन्न हुई उन मानव जातियों को कहा जाता है जो किसी सामी भाषा को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।[1] इन भाषाओं में इब्रानी भाषा, अरबी भाषा, अक्कादी भाषा, आरामाई भाषा, गिइज़ भाषा, फ़ोनीशियाई भाषा और अम्हारिक भाषा शामिल हैं। आधुनिक काल में सामीती लोगों के मुख्य समुदाय अरब लोग और यहूदी लोग हैं। दुनिया भर में सामीती लोगों की आबादी ३५ करोड़ अनुमानित की गई है जिसमें से ३० करोड़ अरब, ३.८ करोड़ इथियोपिया के हबशी लोग, ४०-५० लाख मिज़राही यहूदी लोग, ४२ लाख असीरियाई लोग और १० लाख माल्टा के द्वीप के लोग हैं।