हृदय
रक्त परिसंचरण तंत्र में रक्त के संचलन के लिए अंग / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख शरीर के एक अंग के बारे में है। अन्य प्रयोगों के लिए, हृदय (बहुविकल्पी) देखें।
हृदय या दिल एक पेशीय (muscular) अंग है, जो सभी कशेरुकी (vertebrate) जीवों में आवृत ताल बद्ध संकुचन के द्वारा रक्त का प्रवाह शरीर के सभी भागो तक पहुचाता है।
कशेरुकियों का हृदय हृद पेशी (cardiac muscle) से बना होता है, जो एक अनैच्छिक पेशी (involuntary muscle) ऊतक है, जो केवल हृदय अंग में ही पाया जाता है। औसतन मानव हृदय एक मिनट में ७२ बार धड़कता है, जो (लगभग ६६वर्ष) एक जीवन काल में २.५ अरब बार धड़कता है। मनुष्य का दिल 1 बार मे 70 मिली लीटर रक्त पम्प करता है,1 दिन मे 7600 लीटर(2000 gallons) तथा अपने जीवन काल मे 200 मिलियन लीटर रक्त पम्प करता है।इसका भार औसतन महिलाओं में २५० से ३०० ग्राम और पुरुषों में ३०० से ३५० ग्राम होता है।[1]