जॉनी डेप
अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार (जन्म 1963) / From Wikipedia, the free encyclopedia
जॉन क्रिस्टोफर "जॉनी" डेप II (अंग्रेज़ी: John Christopher "Johnney" Dep II; जन्म 9 जून 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार हैं जिन्हें विभिन्न नाटकीय और काल्पनिक फिल्मों में लीक से हटकर सनकी किरदारों वाली भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। हाल की फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए वे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
जॉनी डेप | |
---|---|
जन्म |
9 जून 1963[1][2][3][4][5][6][7][8][9] संयुक्त राज्य अमेरिका[10] |
आवास | लॉस एंजेलिस |
नागरिकता | संयुक्त राज्य अमेरिका[11] |
पेशा | फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, टेलीविज़न अभिनेता, फिल्म अभिनेता, ध्वनि कलाकार, अभिनयशिल्पी,[12] संगीतकार[12] |
ऊंचाई | 178 शतिमान[13] |
भार | 178 शतिमान[13] |
प्रसिद्धि का कारण | समुंदर के लुटेरे |
जीवनसाथी | एम्बर लॉरा हर्ड[14][15] |
पुरस्कार | गोल्डन ग्लोब पुरस्कार |
हस्ताक्षर |
डेप 1980 के दशक में टेलीविजन शृंखला 21 जंप स्ट्रीट से लोकप्रिय हुए और जल्द ही किशोरों के आदर्श बन गए। फिल्मों की बात करें तो एडवर्ड सिजरहैंड्स (1990) में मुख्य किरदार में उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही और बाद में स्लीपी हॉलो (1999),समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (2003) और चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री (2005) फिल्मों द्वारा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी प्राप्त हुई।
उन्होंने निर्देशक और नजदीकी दोस्त टिम बर्टन के साथ सात फिल्में की, जिनमें सबसे हालिया रही स्वीने टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट (2007) और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) (2010). डेप को एड वुड में एडवर्ड डी. वुड, जूनियर के तौर पर, डॉनी ब्रॉस्को में जोसेफ डी. पिस्टन, फीयर एंड लोथिंग इन लास वेगास में हंटर एस. थॉम्पसन और ब्लो में जॉर्ज जंग के किरदारों के लिए काफी लोकप्रियता मिली। अभी हाल ही में उन्होंने माइकेल मैन्स की 2009 की फिल्म पब्लिक एनेमीज में बैंक लुटेरे जॉन डिलिंजर का किरदार निभाया है।
डेप द्वारा अभिनीत फिल्मों ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर 2.6 अरब डॉलर से ज्यादा और दुनिया भर में 6 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।[16] प्रमुख पुरस्कारों के लिए वो कई बार नामांकित हो चुके हैं; वह फिल्म स्वीनी टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट में भूमिका के लिए गोल्डन ग्लोब और फिल्म पाइरेट्स ऑफ दी कैरीबियन: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड में सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं।